पहला टेस्ट : इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हार्टली की सात विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को दूसरी पारी में 202 रनों पर समेत कर 28 रन से मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के बाद एक विकेट गंवाते हुए 69.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गयी। कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। 

केएल राहुल 22 रन, अक्षर पटेल 17 रन, यशस्वी जायसवाल 15 रन, रवींद्र जडेजा दो रन और शुभमन गिल खाता खोले बगैर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 13 रन, श्रीकर भरत और आर अश्विन 28-28 रन और मोहम्मद सिराज 12 बनाकर आउट हुये। बुमराह छह रन पर नाबाद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse