एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बन गयी है। एनडीए के नेता के रूप में नीतीश कुमार बिहार के नये मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। छठी बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का समर्थन मिला है। नीतीश कुमार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पद एंव गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के दौरान जय श्रीराम और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। सम्राट चौधरी के बाद भाजपा के विजय कुमार सिन्हा शपथ के लिए आमंत्रित किये गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse