टीम एबीएन, पटना। नीतीश कुमार बिहार के नवीं बार बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर उन्होंने एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। जिसमें जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार विधायक भी शामिल हैं। शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर आईपीआरडी ने अपना लिंक भी जारी कर दिया है।
कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बन सकते हैं। बिहार में सीएम नीतीश कुमार के साथ कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है। बताते चलें कि नीतीश के साथ बीजेपी के 78 विधायक, जेडीयू के पास 45 विधायक और चार विधायक हम पार्टी के हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse