एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शृंखला पुरस्कार- 2023 को मंजूरी दे दी है, जिनमें तीन सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, सात उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं।
तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत) मिजोरम, सुश्री मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत) मिजोरम और श्री सूरज आर (मरणोपरांत) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल शामिल हैं।
उत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में सर्वश्री साहिल भीसु लाड, गोवा, सुश्री काजल कुमारी, झारखंड, नवीन कुमार डी, तेलंगाना, विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन, हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शामिल हैं।
जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तिय इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse