कोडरमा : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन

 

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है : डीसी 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा झुमरी तिलैया ब्लॉक मैदान कोडरमा में दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया, जिसका आज समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कोडरमा पुस्तक मेला के दूसरे दिन सुबह से ही लोगों के आना जाना लगा रहा। स्कूली बच्चों के साथ साथ युवा वर्ग से लेकर बड़े बुजुर्ग का कोडरमा पुस्तक मेला में शामिल हुए और राज्य व जिले के विभिन्न प्रकाशकों द्वारा स्टॉल में लगायें गये किताबें का लाभ उठाया। 

स्कूली बच्चों ने अपने अपने विषय से संबंधित विभिन्न प्रकाशकों के किताबों को देखा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की किताबों को जानकारी ली। इसके साथ साथ स्टॉल में लगायें गये किताबें व साहित्य उपन्यास, कविता, लेख की किताबें का लाभ भी इस पुस्तक मेला में जिलेवासियों ने उठाया। 

समापन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पुस्तक मेला एक पहल है और दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। इस पुस्तक मेला में बहुत सारे कार्यक्रम किया गया। पुस्तक मेला जैसे छोटे छोटे इवेंट से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है। बच्चों को किताबों में रूचि बढ़ता है। पुस्तक मेला कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी व टीम की प्रशंसा की। साथ ही कोडरमा पुस्तक मेला के सफल संचालन में जिलेवासियों का भी आभार व्यक्त किया। 

सेल्फी प्वाइंट व फोटो गैलरी बना आर्कषण का केंद्र

पुस्तक मेला में जिला प्रशासन ने द्वारा कोडरमा पुस्तक मेला का सेल्फी प्वाइंट व पर्यटन फोटो गैलरी लगाया गया। पुस्तक मेला सेल्फी प्वाइंट में स्कूली बच्चों के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों ने सेल्फी ली। इसके अलावा जिला खेल सह पर्यटन विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से कोडरमा जिले के पर्यटन स्थलों की प्रर्दशनी लगाया गया था। लोगों ने जिले के पर्यटन स्थलों के बारे में जाना। 

पुस्तक मेला में कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन कोडरमा पुस्तक मेला में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, एएसपी प्रवीण पुष्कर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, खोरठा लेखक डॉ बीएन ओहदर, रेलवे से शालिनी सिन्हा और बैंक आफ महाराष्ट्र में रौशन कुमार सिंह शामिल हुए। 

कॅरियर काउंसिलिंग में शामिल अतिथियों द्वारा कोडरमा पुस्तक मेला में आये छात्र छात्राओं व युवाओं को यूपीएससी, जेपीएससी, जेएसएससी,एसएससी, बैंकिंग व रेलवे की तैयारी को लेकर जानकारी दी गयी। 

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित 

कोडरमा पुस्तक मेला के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। जिसमें वाद-विवाद, पाजल, इमेज देखकर कहानी लेखन और मनोरंजन विषय पर आमजनों के बीच क्विज इवेंट कराया गया। कोडरमा पुस्तक मेला में आयोजित सभा प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ पुस्तक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य, एकल सॉन्ग का प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति गीत पर किया गया नृत्य का आमजनों ने खूब लुत्फ उठाया। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

पुस्तक मेला में आथर मीट एंड ग्रीट,  पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिएटिव राइटिंग, क्विज इवेंट, पैनल डिस्कशन, कवि सम्मेलन, वाद-विवाद, पाजल, इमेज देखकर कहानी लेखन और मनोरंजन विषय पर आमजनों के बीच क्विज इवेंट कराया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कवि सम्मेलन में कविकारों को उपायुक्त ने शॉल भेंट किया। मौके पर प्रकाशकों, प्रतिभागी व वॉलिंटियर को भी दिया गया प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

ये रहे उपस्थित 

पुस्तक मेला के समापन कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा, अंचल अधिकारी कोडरमा, प्रशिक्षु उप समाहर्ता, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत वॉलिंटियर व काफी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse