टीम एबीएन, लोहरदगा। कैरो प्रखंड अंजुमन इस्लामिया कमिटी का चुनाव 7 जनवरी रविवार को न्याटोली, कैरो स्थित मदरसा में चुनाव कमिटी की देख-रेख में सुबह 9 बजे से होगी। आज चुनाव कमिटी के संयोजक अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्र के पास बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर चुनाव कमेटी ने विस्तृत गाइडलाइंस जारी किये हैं।
चुनाव कमेटी के संयोजक अलीरजा अंसारी ने बताया कि मतदाताओं के मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए किसी उम्मीदवार द्वारा कोई राशि व्यय नहीं की जायेगी और न ही इसके लिए कोई व्यवस्था किया जायेगा।
चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशी एक ही जगह अपनी निर्धारित सीट पर दोस्ताना माहौल बनाकर बैठेंगे। इस दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी मतदाता से कोई बात चीत नहीं करेंगे और न ही फोन करेंगे। वोटर मतदान केन्द्र या उसके आसपास मतदान के बाद भीड़ इकट्ठा नहीं करेंगे।
वोटों की गिनती के दौरान सभी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जीते हुए प्रयाशी या उनके समर्थकों द्वारा किसी तरह की नारेबाजी, बम-पटाखा फोड़ना, बाजा बजाना या किसी तरह का हंगामा नहीं हो इसकी जिम्मेदारी संबंधित उम्मीदवार की होगी।
संयोजक अलीरजा अंसारी ने क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों, समाजसेवी, पत्रकार, चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी, उनके समर्थकों और सभी मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। मौके पर नाजीर आलम खान, महताब आलम, अतिकुर्रहमान, फरीद खान उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse