टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ईडी की कार्रवाई के बाद सियासी गलियारे में घमासान मचा हुआ है। हेमंत सरकार अपने बचाव के लिए तमाम रास्ते तैयार कर रही है। गांडेय सीट को खाली कराना इसी तैयारी का एक हिस्सा माना जा रहा है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को उनके धनबाद आने की चर्चा चल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर पीएम मोदी का कार्यक्रम क्या है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन और तैयारियों को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से झारखंड में जिस तरह का सियासी तूफान उठा है, उस माहौल में पीएम के झारखंड दौर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। क्योंकि दो माह के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा झारखंड दौरा होगा।
पिछले साल जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम मोदी 14 नवंबर को रांची आये थे। उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। उनके एयरपोर्ट से राजभवन जाने के दौरान तमाम चौक चौराहों पर लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse