धूमधाम से निकली आदि शक्ति श्री जीण माता की शोभा यात्रा

 

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति ने शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 14वां वार्षिकोत्सव शुरू किया। जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। 

शनिवार को दोपहर बाद अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, दिल्ला ब्रदर, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुंची। 

शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवतिया जीण निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं कोलकत्ता से आए पारस बरडिया जी ने अपनों भजनों से गंगा की लहर बरसा दी।  

शोभयात्रा में चले रहे जीण निशानों का अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, जिला मारवाड़ी सम्मेलन, भारतीय युवक संघ, जैन सभा, गौशाला सेवा संस्थान ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा का नेतृत्व सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच राची शाखा ने किया। 

आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सात जनवरी को प्रात: 10 बजे आदि शक्ति श्री जीण माता का महाभिषेक होगा। 11 बजे जीण ज्योत का प्रज्जवलन किया जायेगा। 

दोपहर एक बजे 701 जीण निशानों के द्वारा आदि शक्ति का मंगल पाठ किया जायेगा। दो बजे जीण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। तीन बजे जीण माता को 181 फीट का चुनरी ओढ़ाकर चुनरी महोत्सव मनाया जायेगा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, राजू मित्तल, आनंद अग्रवाल, अमित चौधरी, विकास गोयल, विनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, दीपक पोद्दार, मनोज चौधरी, संदीप अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी समिति के सचिव नारायण विजयवर्गीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse