महिला क्रिकेट : भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

 

  • पहले टी-20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाये। इसके जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बना लिये और मैच नौ विकेट से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 49 और एलिस पेरी ने 37 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ बेथ मूनी (17 रन) और सदरलैंड (12 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पायीं। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। 

स्मृति मंधाना 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली 64 रन और जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जॉर्जिया वेयरहम ने लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse