टीम एबीएन, रांची। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सालगाडीह के समक्ष विभिन्न भारी अनियमितता को लेकर आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्यालय मुख्य द्वार के समक्ष झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले आज एक दिवसीय प्रदर्शन किया।
दिन भर के जोर-शोर के आंदोलन प्रदर्शन के बाद अंततोगतवा देर शाम को विद्यालय प्राचार्य इम्तियान हुसैन के साथ लिखित वार्ता संपन्न हुआ। लिखित वार्ता के दौरान दंडाधिकारी आरपी राम, थाना प्रभारी तमाड़ सीरिल सांगा उपस्थिति रहे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्रांतिकारी नेत्री दमयंती मुंडा जी ने बताया कि अब किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं इस आंदोलन का समर्थन दे रहे क्रांतिकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन एवं सरकार यथाशीघ्र उक्त मांगों को लेकर संज्ञान और समाधान करें। अन्यथा हम भारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उक्त आंदोलन प्रदर्शन के दौरान उमेश महतो, दुबराज महतो, देवी सिंह पाहन, प्रोफेसर महतो,अमित मुंडा, अभय कुमार महतो आदित्य करो जनसाधारण मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse