कोडरमा : जिला स्तरीय महोत्सव में कार्यक्रमों की रही धूम

 

सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र एवं समर्पण के सहयोग से बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में जिला स्तरीय जिला महोत्सव का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर, नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा, जेजे कोलेज के डॉ रिमझिम रूहानिया, समर्पण के सचिव इन्द्रमणि साहू, स्वर संगम के संजीत भारती आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के संचालन सन्नी राणा किया। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों से कुल 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से ग्रुप डांस में प्रथम नीलम एंड ग्रुप, द्वितीय ग्रिजली एंड ग्रुप एवं तृतीय कशिश एंड ग्रुप को दिया गया। ग्रुप सोंग प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान प्रियंका एंड ग्रुप, एवं तृतीय स्थान प्रियांश एंड ग्रुप को सम्मानित किया गया। 

फोक सोंग में प्रथम प्रियांश कुमार, द्वितीय प्रियंका कुमारी एवं तृतीय स्थान धीरज कुमार, योगा प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा कुमारी, लव कुमार, दूसरा स्थान रोहित कुमार एवं तृतीय स्थान पवन कुमार, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निलेश कुमार यादव द्वितीय स्थान प्रवीन शर्मा, तृतीय स्थान सोनू कुमार, स्टोरी राइटिंग में प्रथम स्थान तान्या कुमारी, द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी एवं तृतीय स्थान अजय कुमार एवं डीक्लेमेशन में प्रथम स्थान रिशा कुमारी, द्वितीय स्थान शाहीन प्रवीण एवं तृतीय स्थान रिंकी कुमारी, युवा हस्तकला में ज्योति प्रसाद प्रथम द्वितीय स्थान सोनम कुमारी एवं तृतीय स्थान समर्पण के खुशबु ग्रुप को प्रमाण पत्र, ट्राफी एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि युवा आज समय से आगे निकल रहा है। उनकी जोश सही दिशा में लग रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नयी सोच से आज समाज और देश बदल रहा है। यह महोत्सव युवाओं में उर्जा भरने और जोश को दुगुना करने का एक मंच है।

नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि युवाओं की सक्रियता से उनमें व्यक्तित्व विकास होता है। समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि युवाओं में रचनात्मकता और सृजनात्मकता है बस जरुरत है उसे निखारने की। 

भाषण प्रतियोगिता में रिशा कुमारी, समूह गीत में, एकल गायन प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी,योग में लव कुमार, प्रथम स्थान हासिल किए और समूह नृत्य में नीलम ग्रुप जे जे कॉलेज ने प्रथम द्वितीय ग्रिजली कॉलेज ग्रुप तृतीय कशिश ग्रुप ने लाया।

सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्व्यसेवक बालगोविंद, विकास, समर्पण के जीतेन्द्र कुमार सिंह, बिरजू, प्रियंका, प्रकाश, पूनम, बंटी, रणधीर, शंकरलाल राणा, मंगलदेव रजक, विमला देवी, पिंकी देवी आदि की अहम भूमिका रही। 

निर्णायक दल सदस्यों में से संजीत भारती, दीपक कुमार, संतोष कुमार वर्णवाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, शंकरलाल राणा, प्रभाकर कुमार, पिंकी देवी, राजेश भदानी, सनी रस्तोगी, प्रो शौरभ शर्मा, मुकेश यादव, सुन्नी राणा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, उमेश यादव, योगेश कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse