चतरा : ब्राउन शुगर और गांजा के चार तस्कर गिरफ्तार

 

चतरा में ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी करने वाले बड़े सौदागरों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

टीम एबीएन, चतरा। जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में गठित वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने कार्रवाई की हैं।

पुलिस की स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने चतरा- गया मुख्य पथ पर स्थित राजगुरूवा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुंडई कंपनी के वेन्यू कार से तस्करी का ले जा रहे ब्राउन शुगर और गांजे की खेप को बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किये गये सभी तस्कर वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र और कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित गांजा, विभिन्न कंपनियों के तीन स्मार्टफोन, ब्राउन शुगर पीने में प्रयुक्त 10-10 के नोट का सिगरेट नुमा बना हुआ दो रोल, सिल्वर पेपर का टुकड़ा, ब्राउन शुगर पीने में प्रयुक्त पांच का सिक्का, तीन लाइटर व सोलह हजार पांच सौ रुपये नकद समेत तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर के हुंडई वेन्यू कार को भी बरामद कर लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse