राजधानी के लोगों को जल्द मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति

 

टीम एबीएन, रांची। जधानी में कूड़े के पहाड़ को नष्ट करने के लिए नगर निगम बायो कंप्रेस्ड गैस प्लांट बना रहा है, जो दिसंबर माह तक पूरा हो जायेगा। इसके बनने से कचरे को गैस में बदलकर इसका उपयोग किया जायेगा।

दरअसल, रांची शहर और निगम क्षेत्र के घरों से निकलने वाला सारा कचरा रिंग रोड स्थित झिरी डंपिंग यार्ड में डाला जाता है। वर्षों से कूड़ा डंपिंग के कारण झिरी में कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। हजारों मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो रहा है। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि आम लोग अपने घरों में ही गीला कचरा और सूखा कचरा का निपटान करें। नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण वाहनों को भी संशोधित किया जा रहा है ताकि आम लोगों द्वारा एकत्र किये गये अलग-अलग कचरे को वाहनों में अलग-अलग रखा जा सके। 

लेकिन नगर निगम के इस आदेश के बावजूद शहरवासी गीला कचरा और सूखा कचरा एक साथ निगम की गाड़ियों में भेज रहे हैं। जिसके कारण बायो गैस प्लांट के लिए गीले कचरे को अलग करना निगम के लिए चुनौती बनती जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse