एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ कैप्टन कूल जितना अपने स्पेशल शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, उतना ही वो गाड़ियों के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। एमएस धोनी के पास गाड़ियों का काफी बड़ा कलेक्शन है, जिसमें अलग-अलग सेगमेंट की कार और बाइक शामिल हैं।
हाल ही में एमएस धोनी को मर्सिडीज-एएमजी जी 63 एसयूवी चलाते हुए देखा गया था। कैप्टन कूल माही के गेराज में शामिल होने वाली लेटेस्ट कार मर्सिडीज-एएमजी जी 63 एसयूवी है। आइकॉनिक ओल्ड स्कूल मर्सिडीज एसयूवी को पसंद करने वाले लोगों में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटरों सहित सेलिब्रिटी प्रशंसकों की एक लंबी लिस्ट है।
एमएस धोनी की इस जी63 को करीब से देखने पर पता चलता है कि माही ने इसमें वीवीआइपी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट 0007 को लगाया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह, धोनी भी जर्सी नंबर 7 पहनते हैं। इस साल फरवरी में मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जी63 एसयूवी की कीमत 75 लाख रुपये बढ़ा दी थी, जिसके बाद एएमजी जी-वैगन की कीमत 3.30 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम हो गयी है।
बुकिंग केवल विशेष मर्सिडीज-बेंज ग्राहकों के लिए निमंत्रण के आधार पर थी। जैसे ही भारतीय बाजार में जी63 को प्राथमिकता दी गयी, एसयूवी के लिए प्रतीक्षा अवधि घटकर 12 से 16 महीने हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse