सिमडेगा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात

 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्तियों का शिलान्यास और उद्घाटन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने कोलेबिरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जवाहर नवोदय विद्यालय में उतरा। जिसके बाद सड़क मार्ग से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 156 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, करीब 35 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास, पंचायती राज संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse