सीएम हेमन्त के बयान से महिलाओं में आक्रोश

 

  • सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जुबान फिसली

टीम एबीएन, लोहरदगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के लोहरदगा में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ बोलते-बोलते मर्यादा की सीमा लांघ गये।

मुख्यमंत्री की जुबान फिसल गयी। केंद्र की बुलेट ट्रेन की योजना को केंद्र सरकार की पुरानी चीज को नया रंग रोगन करके पेश करने का प्रयास बताते हुए कहा कि कहा कि जैसे महिलाएं ब्यूटी पार्लर में रंगी पुताई करके आती हैं वैसे ही केंद्र सरकार ने पुरानी ट्रेन को नया रूप दे दिया है। इससे महिलाओं में आक्रोश है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर पुराने बोगी और पार्ट-पुर्जे को ही रंग पेंट कर नया रूप देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने इसकी तुलना महिलाओं के ब्यूटी पार्लर में  संजने संवरने से कर दी। 

कहा कि पुराना ट्रेन को नया रूप देकर के जो औरत लोग, महिला लोग ब्यूटी पार्लर जा करके पूरा रंगाई पुताई करके आती हैं, वैसे ही पूरे ट्रेन को रंगाई पुताई करके भेज दिया। 

केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन की योजना चाहे जैसी भी रही हो मुख्यमंत्री द्वारा इसकी तुलना ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने वाली महिलाओं से कर देना किसी भी दृष्टिकोण से राजनीतिक पंडितों को नहीं जंच रहा है। महिलाओं को भी मुख्यमंत्री की यह बात निश्चित रूप से अच्छी नहीं लगी होगी।

राजनेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते विरोध में बोलते मर्यादा की सीमा लगा और गलत बयानी कर जाना आम बात होती जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी नाम इस ताजा बयान से शामिल हो गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse