एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में यात्री सुविधा व विकास कार्यों को लेकर रांची में बुधवार को रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक होगी।
इसमें झारखंड व ओडिशा के 13 सांसद और रांची रेल मंडल के 11 सांसद शामिल होंगे। रेलवे के परियोजना संबंधित विकास में अपना महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।
बैठक में दपू रेलवे के सभी विभागीय प्रमुख व चक्रधरपुर, रांची डीआरएम समेत सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी गजराज सिंह चरण ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse