बीआईटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग : रॉयल चेलेंजर्स फाइनल में

 

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12 संस्करण में रॉयल चेलेंजर्स फाइनल में प्रवेश कर गया है। रॉयल चेंजलर्स, देवघर प्रीडेटर और कंप्यूटर सुपर किंग्स ने अपने लीग मैच जीते हैं।

  • मैच-1 : देवघर प्रीडेटर्स बनाम रॉयल एडमिन

स्कोर कार्ड

एडमिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 12 ओवर में एडमिन का स्कोर 87/2 आशुतोष-48 और नंदलाल ने 31 रन बनाये। देवघर के लिए शैलेंद्र ने 2 विकेट लिये। 

जवाब में देवघर ने 11.3 ओवर में 88/2 का स्कोर बनाया7 कृष्णा- 40 रन और रामकिशोर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। देवघर 8 विकेट से जीता और कृष्णा को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

  • मैच 2 मैकेनिकल चैलेंजर्स बनाम कंप्यूटर सुपर किंग्स

मेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। 

स्कोर कार्ड

कंप्यूटर सुपर किंग्स 12 ओवर में 101/9। दुर्गा ने 33 रन और बिनय व रजनीश ने 20-20 रन बनाये। मैकेनिकल के लिए मुकेश ने 3 विकेट लिये। जवाब में मैकेनिकल ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 77 रन बनाये। 

ऋत्विक और मुकेश ने 28 और 23 रन बनाये। कंप्यूटर किंग्स ने 23 रन से जीत दर्ज की और बिनय को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

  • मैच-3 देवघर बनाम रॉयल चैलेंजर्स

रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल्स ने 12 ओवर में 77/8 रन बनाये। चंचल ने 34 रन और आकाश ने 22 रन बनाये। 

देवघर के लिए कृष्णा ने 3 विकेट लिये। जवाब में देवघर ने 12 ओवर में 70/7 का स्कोर ही बनाया। रॉयल्स 7 रन से जीता। आकाश को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse