भंडरा : युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

 

टीम एबीएन, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रमणडीहा में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ग्राम ब्रमणडीहा के संजय उरांव (40) पिता टुनू उरांव  ने आज संध्या चार बजे अपने घर में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

घर वालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कांके से इलाज चल रहा था। शव को पोस्ट मार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse