भव्य कलश यात्रा के साथ श्री हरि नाम रसमृत महोत्सव 2023 शुरू

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। भव्य कलश यात्रा के साथ श्री हरि नाम रसमृत महोत्सव 2023 आरंभ हुआ हजारों महिलाओं की सहभागिता में भक्सो ग्राम स्थित शंख एवं कोयल नदी के संगम तट से पवित्र जल को अति प्राचीन उमानाथ मंदिर से रामपुर ग्राम तक लगभग 7 किलोमीटर की लंबी यात्रा करके लाया गया। 

कलश यात्रा में यज्ञ आचार्य पंडित विभाकर पाठक प्रणव पाठक दिवाकर पाठक महाराज ने वैदिक मंत्र कर के साथ वरुण देवता का आवाहन कर जल उठवाया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान कृष्णा चौधरी सपत्नीक ने अनुष्ठान प्रारंभ किया। कलश यात्रा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं रांची की महापौर आशा लकड़ा ने भी मुख्य कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया। 

यज्ञ स्थल में पंचांग पूजन, वेदी पूजन, सर्वतोभद्र मंडल, षोडषमातृका, नवग्रह मंडल देवता, सप्तघृत मातृका आदि देवियों का सविधि पूजन कर 72 घंटे के लिए अखंड हरि नाम संकीर्तन हरे राम हरे राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे महामंत्र का नृत्य वाद्य संगीत के साथ रामपुर कीर्तन महिला मंडली के द्वारा प्रारंभ किया गया। 

यह महोत्सव का समापन दिनांक 28 नवंबर 2023 मंगलवार को 2:30 बजे पूर्णाहूति हवन एवं भंडारे के साथ किया जायेगा। साथ ही इस्कॉन रांची टीम रामपुर ग्राम में समापन पर नगर कीर्तन का भी आयोजन किया है। 

श्री हरि नाम रस अमृत महोत्सव को सफल बनाने में शंभू कुमार सिंह, प्रदीप साहू, उमेश साहू, शिवधन साहू, भवेश ठाकुर, रॉबिन साहू, भोला कुमार, अमित सिंह, ध्यान साहू, बिगन महली, सुखेंद्र साहू, फुलदेव लोहरा, महली उरांव, धनु साहू, कृष्णा चौधरी, ममता देवी, अलका देवी, ऋतुराज कुमार साहू, रिशु साहू, बिहारी सिंह, ध्यान साहू सहित हजारों ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse