तेतुलामारी : अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से महिला की मौत

 

शव के साथ धरने पर बैठे परिजन सहित ग्रामीण और कंपनी प्रबंधक से 2 लाख नगद व 2 नियोजन पर बनी सहमति  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, तेतुलमारी (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया पांच अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में संचालित चेन्नई राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना आज शनिवार सुबह 6 बजे की है। महिला रैगुनी टाड महेंद्र महतो की पत्नी  बतायी जाती है। 

हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। महिला के साथ खनन में लगे लोगों ने आनन-फानन में मलबे से शव को बाहर निकाला  और वहां से भाग गये। हालांकि बाद में ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठ गए। 

तब कंपनी प्रबंधक के साथ वार्ता हुई और 2 लाख नगद तथा 2 नियोजन पर सहमति बनी और ग्रामीण शव को लेकर चले गये लेकिन दोपहर बाद जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पुन: शव को रखकर धरना पर बैठ गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse