टीम एबीएन, धनबाद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष गौरचंद बाउरी के नेतृत्व में गुहीबांध कतरास बस स्टैंड में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई एवं शुद्धिकरण किया गया।
सफाई के पहले भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के अगल-बगल में काफी गंदगी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष ने नगर निगम के पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई करने को कहा। श्री बाउरी ने स्वयं अपने हाथों से डॉ अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई की और शुद्धिकरण किया।
कल दिनांक 26/11/2023 को सुबह 9 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा है, जिसमें मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल के सभी अध्यक्ष महामंत्री शामिल रहेंगे। मौके पर कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, मोर्चा जिला महामंत्री आशीष पासवान, रामजीत भुइयां, आनंद बाउरी, लालू बाउरी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse