एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। बस और बाइक के बीच टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी है। दोनों युवक बाइक से मेला घूमने जा रहे थे, इसी क्रम में बस से टक्कर हो गयी। बस भी दुर्घटना का शिकार हुई है। हालांकि बस सवार यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। यह दुर्घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाड़ा की है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक मनीष कुमार और परदेसी कुमार सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाड़ा के रहने वाले थे। दरअसल, दोनों युवक मंगलवार को बाइक से पलामू किला मेला घूमने जा रहे थे।
इसी क्रम में सतबरवा के कंचन ढाबा के पास हजारीबाग जा रही एक यात्री बस से टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा नवजीवन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की मौत हो गयी।
सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि दुर्घटना मामले में छानबीन की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया है। दोनों युवकों ने बाइक चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहना था।
दुर्घटना होने के बाद काफी देर तक दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की थी। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों की पहचान की, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse