टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनिया, गोमिया, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 26-27 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस महासम्मेलन में देश -विदेश से हजारों सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबली सोरेन, देश परगना बैजू मुर्मू, जयराम हांसदा, बबलू हेंब्रम, दासमाथ हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, सीता मुर्मू और सविता टुडू शामिल थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse