माहेश्वरी समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठन एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति द्वारा आयोजित 19/11/23 को दीपावली मिलन सह अन्नकूट महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

माहेश्वरी भवन में स्थापित संस्थापक स्वर्गीय गणेश नारायण साबु की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रुति चांडक की माहेश्वरी भवन परिसर में बनायी श्रीनाथ जी की रंगोली के आगे समाज के जनों ने 11 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

11.30 बजे से 1 बजे तक श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भजन गायक विभोर डागा, मनोज काबरा, मुकेश काबरा एवं हनुमान मंडल के सदस्यों ने भजन गायन किया। अपराह्न 1 बजे कार्यक्रम में उपस्थित रांची विधायक सीपी सिंह, अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष/ सचिव एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के आगे विश्व कल्याणार्थ 51 लोगों ने दीप प्रज्वलित किया। 

तत्पश्चात भगवान की आरती के बाद मंदिर परिसर स्थित हॉल में सभी समुदाय के लोगों ने अन्नकूट प्रसाद अपराह्न 3 बजे तक लिया। कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महुआ मांझी, पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी युवा मंच, हनुमान मंडल, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, मारवाड़ी सम्मेलन, विश्व हिंदू परिषद,फेडरेशन झारखंड चेम्बर आफ कॉमर्स एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष/सचिव माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारु, प्रदेश सभा के कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, पूर्व सचिव अशोक साबू, सभा के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर मारु, महाबीर प्रसाद सोमानी, पूर्व सचिव उमाशंकर बियानी, मुकेश काबरा, विजय शंकर साबू, सभा अध्यक्ष किसन साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, महिला समिति की सचिव बिमला फलोड़, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, गौरीशंकर काबरा, भरत माहेश्वरी, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, किसनचंद सोढानी, दाउलाल मोहता, नरेंद्र सारडा, बीना साबू, संगीता चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, सरिता लाखोटिया,निर्मला बियानी, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश काबरा, मनोज कल्याणी, राजेंद्र बिड़ला, बंसत लाखोटिया, शारदा लढ्ढा, लक्ष्मी चितलांगिया, विकास काबरा, तरुण बजाज, युवा संगठन, महिला समिति एवं सभा के सदस्यों का सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse