एबीएन सेंट्रल डेस्क। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एक बंदरगाह पर बीती रात भीषण आग लग गयी। इस आग की चपेट में आने से 40 नाव जलकर राख हो गयी। नाव मछली पकड़ने के लिए रखी गयी थी।
दमकल की कई गाड़ियां की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग 40 नावों तक फैल गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एक बंदरगाह पर खड़ी एक नाव में बीती रात अचानक आग लग गयी। आग बड़ी तेजी से फैली और इसकी चपेट में पास खड़ी दूसरी नाव आ गयी।
यहां एक साथ करीब 40 नाव खड़ी थी। इन नावों से समुद्र में मछली पकड़ने की तैयारी की जा रही थी। आग इतनी तेजी से भड़की की एक के बाद एक कई नाव इसकी चपेट में आ गयी। इस तरह 40 नाव जलकर खाक हो गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse