लोहरदगा : बिजली चोरी के तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

 

  • विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कार्रवाई, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

टीम एबीएन, लोहरदगा। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से सेन्हा थाना के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। 

छापेमारी के दौरान कल्हेपाट चौक के समीप अजीज अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष पिता रहीमुद्दीन अंसारी के फर्नीचर दुकान में दो केवी उपभोक्ता द्वारा विद्युत चोरी मीटर से बाईपास कर किया जा रहा था तथा रामबिलास ठाकुर उम्र लगभग 41 वर्ष पिता बन्धु ठाकुर द्वारा सैलून दुकान में घरेलू स्थापित मीटर से बाईपास कर लगभग एक केवी विद्युत उड़ना चोरी किया जा रहा था। 

इसके अलावे बक्सीडीपा पेट्रोल पम्प के समीप नितेश कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व जयप्रकाश साहु द्वारा घरेलू स्थापित मीटर से बाईपास कर भोला बाबू फैमिली रेस्टोरेंट में  व्यवसायिक कार्य हेतु 3 केवी विद्युत ऊर्जा चोरी कर इन तीनों द्वारा विभाग के राजस्व में छती पंहुचाने का कार्य किया जा रहा। 

जिसके आलोक में विद्युत अधिनियम 2003 के तहत सेन्हा थाना कांड संख्या 145/23 दर्ज कर धारा 135,137 के तहत तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय करवाई प्रारम्भ कर दी गयी।

छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता अजु कच्छप, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, सारणी पुरुष मोहमद फिरोज अखर, कनीय सारणी पुरुष उपेन्द्र सिंह, मानव दिवस कर्मी शिवशंकर साहू, शिवशंकर उरांव, रणजीत उरांव के अलावे सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse