टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब पीएम 14 नवंबर को ही रांची पहुंचेंगे और रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।
पीएम के एक दिन पहले रांची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखंड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ पीएम के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है। इस दौरान वे राज्य से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम रांची पहुचेंगे। रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद में वहां से खूंटी जायेंगे।
बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखंड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखंड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियो ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse