22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उदघाटन

 

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता
  • पीएम ने ट्वीट कर कहा- धन्य महसूस कर रहा हूं...

एबीएन सोशल डेस्क। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रित किया। समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है। 

मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं और यह उनका सौभाग्य है कि वह अपने जीवनकाल में, इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले निमंत्रण के बारे में पोस्ट में लिखा- जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।

उन्होंने न्यास के पदाधिकारियों की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह उन्हें निमंत्रण पत्र देते नजर आ रहा हैं। न्यास उस स्थान पर मंदिर के निर्माण की अध्यक्षता कर रहा है जहां भक्तों का मानना है कि भगवान राम का जन्म हुआ था। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जायेगी और लोगों से इस अवसर का जश्न मनाने के लिए देश भर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse