टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब हो गयी है। शाम में अचानक उनकी तबीयत के खराब होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की पत्नी उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हुईं हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों भी उनकी माता की तबीयत खराब हुई थी जिनको इलाज के लिए रांची में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनको एयरपोर्ट छोड़ने गये थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत नासाज हो गयी है, बेहतर इलाज के लिए उनको दिल्ली भेजा गया है।
खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनको रवाना करने के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। रूपी सोरेन के साथ सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी हैं। पिछले दिनों पैनक्रियाज में इंफेक्शन की शिकायत पर उनको रांची एक निजी नर्सिंग होम हिल व्यू में भर्ती कराया गया था।
दो दिन बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन इस बीच अचानक तकलीफ बढ़ने पर उनको दिल्ली भेजा गया है। पिछले साल भी इलाज के लिए उन्हें अचानक रांची से हैदराबाद जाना पड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कई बार अपनी मां के इलाज के लिए हैदराबाद गये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse