एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। हाल ही संपन्न एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली चीन की महिला टीम बुधवार को झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भाग लेने यहां पहुंची, जहां उसका स्वागत गर्मजोशी से किया गया।
हाल के दिनों में चीन की महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी सर्किट में एक बड़ी ताकत रही है। हालांकि वे अभी तक प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल नहीं कर पायी हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने उन्हें 2011 और 2016 में उपविजेता स्थान पर पहुंचा दिया और एलीट टूर्नामेंट के 2018 और 2021 संस्करणों में तीसरे स्थान पर रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse