वाहन चलाते समय सेल्फी का शौक पूरे परिवार को ले डूबा

 

देवघर : पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के पांच की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। 

देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान इंजीनियर मुकेश राय (30), उनकी पत्नी लवली कुमारी (27), उनके रिश्तेदार रोशन चौधरी (23) तथा एक लड़का और डेढ़ साल की लड़की के रूप में हुई। 

उन्होंने बताया कि कार देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी। पुलिस ने कहा कि हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, वाहन चलाते समय सेल्फी लेने लगा और वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse