कोडरमा : चाट और फुचका खाने से 77 बीमार

 

ठेलावाला गिरफ्तार, ड्यूटी से गायब थे डाक्टर, हंगामा

सीएस को को शोकॉज, प्रभारी डीएस हटाये गये 

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकाई स्थित गोसाईं टोला और बलरोटांड़ में फूड प्वाइजनिंग शनिवार को फूड पॉइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है। 77 से अधिक महिला और बच्चे बीमार हो गये हैं। सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहे है। जानकारी मिलते ही उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं एसपी अनुदीप सिंह ने अस्पताल  जा कर बीमार लोगों का जायजा लिया। 

अस्पताल में डाक्टरों के नहीं रहने से परिजनों ने हंगामा किया। डाक्टर के नहीं रहने से इलाज में देरी भी हुई। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को देखते हुए डीसी के आदेश पर प्रभारी डीएस (उपाधीक्षक) डॉ मनोज कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। डीसी ने सिविल सर्जन सीएस डॉ अनिल कुमार को शोकाज किया है। सभी ने एक ठेलेवाले से चाट एवं गुपचुप खाया था।  उसे गिरप्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सभी ने एक ठेले वाले से चाट एवं गुपचुप खाया था, रात में अचानक सबकी तबीयत बिगड़ने लगी।  उल्टी और दश्त होने लगा। शनिवार की सुबह सभी को सदर अस्पताल में लगाया गया। ड्यूटी पर तैनात डा प्रमोद कुमार अस्पताल में नहीं थे। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।  बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया। 

डीसी ने ड्यूटी से नदारद चिकित्सक को कड़ी फटकार लगायी और कार्यशैली सुधारने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग से बीमार सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा मेले में खान पान पर विशेष सावधानी बरतें। होटलों में जाने से पहले साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse