टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंदिर थड़पखना रांची अपना 100 वर्ष मना रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष दिल्ली की तर्ज पर महा भंडारा का आयोजन हो रहा है।
आज सप्तमी को महा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत विकास रंजन, विक्की वर्मा और उनकी पत्नी आरती देवी ने किया। यह महा भंडारा दिन 1 बजे से पुरी-सब्जी एवं लड्डू भक्तों के बीच में बांटकर शुरू किया किया।
कल महा अष्टमी को खीर-जलेबी एवं संध्या में जीरा राइस और मटर-पनीर बांटा जायेगा। आज के कार्यक्रम में 8000 से श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सारे कार्यक्रम में महामंत्री रविंद्र वर्मा, अध्यक्ष जय वर्मा, बजरंग वर्मा, युवा अध्यक्ष अनुज वर्मा, सचिव आशीष वर्मा, संयोजक आदित्य दुबे, संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, युवा सचिव रिशु वर्मा, आयुष वर्मा, पीयूष वर्मा, गोलू, मोलू शाही अन्य शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी महामंत्री रविंद्र वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse