बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सकों को 17 को सम्मानित करेंगे कृषि मंत्री

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कार्यरत ऐसे पशु चिकित्सकों को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग 17 अक्टूबर 2023 को सम्मानित करेगा, जो औसतन आधारभूत संरचना के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने दी। 

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री बादल और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दिकी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा करीब 450 पशु अस्पतालों का असेसमेंट किया जा रहा है। विभाग ने एक फॉर्मेट तैयार किया है जिसमें क्लीननेस, विजीबिलिटी एंड सेटअप ग्रीन कैंपस, दैनिक सेवा और डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर सभी पशु अस्पतालों का असेसमेंट किया जा रहा है।

निदेशक ने बताया कि मार्किंग शीट में जिन अस्पतालों को बेहतर प्रदर्शन होगा, उन्हें सम्मानित किया जायेगा। विभाग ने जो फॉर्मेट तैयार किया है, वह नो कॉस्ट और लो-कॉस्ट पर आधारित है और सभी अस्पतालों का निरीक्षण एक टीम द्वारा किया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse