गिल बीमार, कैसे ह्योग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेड़ा पार

 

  • शुभमन को बुखार,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुखार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनका आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में खेलना मुश्किल है। 

बुखार की वजह से शुभमन बुधवार और गुरूवार को अभ्यास के लिए नहीं आये थे। टीम प्रबंधन को उम्मीद शुभमन को फ्लू से अधिक कुछ न हो। 

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी और जांच कर रही है, हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जायें।

शुभमन 72 की औसत और 105 के स्ट्राइक रेट के साथ इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में 1230 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

पिछले चार एकदिवसीय मुकाबले में उन्हें दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिसमें से दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आये हैं। 

शुभमन अगर रविवार के मैच के उपलब्ध नहीं होते है ऐसी स्थिति में उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ इशान किशन सलामी बल्लेबाज़ी के लिए आ सकते हैं।

किशन के नाम भी पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में तीन अर्धशतक है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में नंबर 5 पर आते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse