एशियाई खेल : पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण से बस एक कदम दूर रिम इंडिया

 

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ जारी है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 

अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के विजेता से होगा। फाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारत ने कम से कम रजत पदक भी पक्का कर लिया है। 

इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने आसानी से स्वर्ण पदक जीता था और पुरुष टीम से भी ऐसी ही उम्मीद है। भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता दी गयी है। ऐसे में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ खेलने का मौका मिला था।

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत स्वर्ण पदक अपने नाम करने से एक जीत दूर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse