टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा के उरु तेतर टोली में गरीब का आशियाना ध्वस्त परिवार के बीच आन पड़ी समस्या घटना में कोई हताहत नही मकान क्षतिग्रस्त। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत क्षेत्र अलौदी के ऊरु तेतर टोली निवासी सनी उरांव का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया बताया जाता है कि घटना मध्य रात्रि का है। जब घर के सारे सदस्य सो रहे थे कि अचानक दीवार गिरने से बांस बली सहित मकान ध्वस्त हो गया। घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है।
विदित हो कि बारिश से दीवार में नमी आ जाने के कारण अचानक रात्रि में दीवार गिर गया। जिससे परिवार की बीच रहने की समस्या बना हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आपदा दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त मकान का सरकारी आर्थिक सहायता का उम्मीद आपदा विभाग से जताते हुए मीडिया के माध्यम से गुहार लगाया। बताया जाता है कि मकान क्षतिग्रस्त होने से घरेलू सामान भी नष्ट हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse