एसआर डीएवी पुंदाग में लगी भव्य पुस्तक प्रदर्शनी

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में भव्य पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी। उक्त प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के रूप में ज्ञान का भंडार था। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपनी वर्ग शिक्षिकाओं के साथ पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा किया। 

पुस्तकें देखते हुए विद्यार्थी काफी प्रसन्न दिखाई दिये, कारण कि वे अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का अवलोकन कर सकते थे। उन्हें पढ़ सकते थे। उक्त प्रदर्शनी में बच्चों के लिए एक तरफ हिंदी तथा इंग्लिश की मनोरंजक तथा ज्ञानदायिनी कहानी की पुस्तकें थीं, तो दूसरी तरफ उपन्यास के रूप में साहित्य का संसार सजा दिया गया था।

इंग्लिश-हिंदी-संस्कृत के शब्दकोश रखे गये थे, तो ऊंची कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें भी प्रदर्शित की गयी थीं। कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के भविष्य की तैयारी के लिए जेईई, नीट, एनडीए कैट, क्लैट,एनटीएसई, केवीपीआई सरीखी प्रतियोगी परीक्षाओं  में भाग लेने की तैयारी में मददगार पुस्तकों की भी भरमार थी। 

इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए भी पुस्तकें भी उपलब्ध थी। विद्यार्थी उन पुस्तकों को देखकर बेहद उत्साहित नजर आये। इतनी भारी ताताद में इतनी भिन्न-भिन्न प्रकार की पुस्तकों को देखना बच्चों के लिए विशेष ही अनुभव था।विद्यार्थियों की प्रसन्नता को देखते हुए प्राचार्य की अनुमति से यह प्रदर्शनी एक दिन के लिए अभिभावकों के लिए भी खुली  रखी गयी।

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी आधुनिक तकनीक तथा सोशल मीडिया से जुड़कर पुस्तकों से दूर होते जा रहे हैं।ऐसे में इस प्रकार की प्रदर्शनी उन्हें पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विद्यार्थियों को पुस्तकों से दोस्ती करनी चाहिए, जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse