टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में उपाध्यक्ष ज्योती सिंह मथरु एवं सदस्य वारिश कुरेशी का बिरसा केंद्रीय कारा, होटवार का निरीक्षण एवं विगत दिनों कांके निवासी रहमतुल्लाह अंसारी की मौत की घटना की जांच की गयी।
इस क्रम में माननीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जेल अधीक्षक एवं जलर से रहमतुल्लाह अंसारी की मृत्यु की घटना की पूरी जानकरी ली। साथ ही जिस वार्ड 6 में गला रेतने की आशंका परिवारजनों ने जतायी थी, उस वार्ड/कमरे का भी निरीक्षण किया।
साथ ही रहमतुल्लाह के वार्ड मे रह रहे कैदियों से भी पूछताछ की गयी एवं घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से देखा और घटना से संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ-साथ फुटेज की कॉपी भी आयोग की टीम को जेल प्रशासन ने दी।
करीब 2 घंटे की जांच/ निरीक्षण के बाद श्री आलम ने जेल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहए। जहां कैदी रहते हैं, वहां किसी भी प्रकार का कोई हथियार/ धारदार वस्तु न हो, इसकी पूरी ईमानदारी से जेलर ख्याल रखें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse