एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में आयी बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो गयी है। 22 जवानों सहित 102 लोग लापता हैं। बाढ़ के कारण कई पुल बह गये। राज्य में हजारों टूरिस्टों के फंसे होने की खबर है।
सिक्किम में इस वक्त तबाही मची हुई है। मंगलवार देर रात यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक अचानक बादल फट गया था, जिसके कारण तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गयी।
इस बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, 23 जवानों समेत 102 से लोग लापता हैं जबकि 26 के घायल होने की खबर है। हालांकि, लापता 23 में एक जवान को बचा लिया गया है। वहीं, अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
एनडीआरएफ की टीम तैनात है। बाढ़ की वजह से नेशनल हाईवे 10 भी बह गया। तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की।
पीएम ने सीएम से हालात की जानकारी ली। उन्होंने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बता दें कि सिक्किम में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सिक्किम में अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse