टीम एबीएन, लोहरदगा। उमराह के लिए मक्का शरीफ जाने वाले जायरीनों का लोहरदगा शहर के अलावा किस्को प्रखंड के होदागा और नारी- नावाडीह में इस्कबाल किया गया। सभी ने जायरिनों का स्वागत करते हुए ईमान की ताजगी और सबों की और खुशी के लिए दुआ करने की गुजारिश की।
उमराह में जाने वाले मौलाना मुमताज अहमद, रुखसाना खातून, रफीक अंसारी, इमराना देवी, मो सिद्दीक, संजीदा खातून, फैजान अहमद रजा, नुमान अहमद रजा, नूरी बाजला का विशेष तौर पर महिलाओं ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। उन सबों के सफल यात्रा के लिए खुदा से दुआएं मांगी। जायरीन बुधवार को मक्का के लिए उड़ान भरी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse