एलजीएसएस सभागार में दो दिनी कार्यशाला का शुभारंभ

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान एवं टीडीएच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में बुधवार को बाल अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और मनो सामाजिक सहायता, जेंडर एवं  सेक्सवलीटी पर 04-05 अक्टूबर को किस्को प्रखंड के बच्चों के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान सभागार में आयोजित किया गया है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपीओ लोहरदगा वीरेंद्र कुमार, एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव, टीडीएच फाउंडेशन की श्रेया दास, कार्यक्रम समन्वय अभय अलबेला एवं किस्को प्रखंड से पहुंचे छात्र-छात्राओं  ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। 

मौके पर एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने बच्चों के अधिकार एवं नशा के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

टीडीएच की श्रेया दास ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार मिश्रा, लीलावती देवी, ममता प्रेमिका, रश्मि सहदेव और पूनम कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse