जानें झारखंड में आखिर कब रुकेगी आफत की बारिश!

 

झारखंड में 2 दिन से आफत की बारिश, कब रुकेगा पानी? 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीते 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते नदियों में तेज उफान है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 

इस बीच बारिश जनित अलग-अलग हादसों में पांच की मौत हो गयी। दो मौत बोकारो में हुई जबकि एक-एक मौत पलामू, रांची और गिरिडीह में हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी पश्चिमी भाग के सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक गढ़वा में 191.5 मिली बारिश हुई। गढ़वा के अन्य जगहों पर भी 100 मिलीमीटर के करीब बारिश हुई। बारिश के कारण कारण हजारीबाग, पलामू समेत कई जगह कच्चे मकान गिर गये हैं। 

कई जगह पुलों से पानी गुजर रहा है। झारखंड के ऊपर बने कायम निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश हुई है। अगले 48 घंटे के दौरान पूरे राज्य में बारिश होगी। दक्षिण पश्चिमी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। -अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, झारखंड

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse