मारवाड़ी सहायक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को दी बधाई

 

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, प्रवक्ता संजय सर्राफ, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री ललित कुमार पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2023- 2025 के निर्वाचन में विजयी हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार  मनोज चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हुए कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व  में मारवाड़ी सहायक समिति का चौमुखी विकास हो एवं समिति प्रगति के पद पर अग्रसर  रहे। तथा सामाजिक कार्यों मे भी तेजी आयेगी। 

मनोज चौधरी अग्रवाल सभा के सचिव पद पर भी आसीन हैं। उनकी टीम में विजयी हासिल करने वालों में उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, एवं कौशल राजगढ़िया,सचिव रमन बोढा, उप सचिव अजय डीडवानिया एवं विजय कुमार खोवाल, कोषाध्यक्ष किशन कुमार पोद्दार, एवं 20 कार्यकारणी सदस्य शामिल है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse