एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आये भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गये। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी।
जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेतर कई राज्यों में महसूस किये गये। इससे पहले दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र भी नेपाल था।
उस वक्त इसकी तीव्रता 4.6 मापी गयी थी। इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये थे। अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गये। श्रावस्ती में 2:51 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। दो बार तेज झटके महसूस हुए।
भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse