पिछड़े प्रखंडों को बूस्टअप करने के लिए पीएम मोदी चलायेंगे संकल्प सप्ताह

 

मोदी शनिवार को पिछड़े प्रखंडों के लिए संकल्प सप्ताह का शुभारंभ करेंगे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10 बजे भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम संकल्प सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार संकल्प सप्ताह आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। 

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम इसी वर्ष सात जनवरी को श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर संचालन व्यवस्था में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। 

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने तथा एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किये गये। संकल्प सप्ताह इन्हीं चिंतन शिविरों की परिणति है। 

विज्ञप्ति में बताया गया है कि संकल्प सप्ताह सभी 500 आकांक्षी ब्लॉकों में मनाया जायेगा। 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 9 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले संकल्प सप्ताह में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि दिवस शामिल हैं। 

सप्ताह के अंतिम दिन पूरे सप्ताह के दौरान किये गये कार्यों का संकल्प सप्ताह  समावेश समारोह उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे। 

इसके अतिरिक्त, ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse