टीम एबीएन, रांची। झारखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक गुरुवार को राज्य में डेंगू के 39 नये मरीज मिले हैं। इनमें 26 पूर्वी सिंहभूम, 9 साहिबगंज व 4 धनबाद के हैं।
इस बीच, गुरुवार को टीएमएच जमशेदपुर में डेंगू पीड़ित एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी। राज्य में अबतक 1447 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें 901 पूर्वी सिंहभूम के हैं। रांची में 69 मरीज मिल चुके हैं।
आरडीपी से नहीं हो रहा अत्यधिक लाभ चिकित्सकों के अनुसार डेंगू से मिलने वाले सिर्फ दस फीसदी मरीजों को ही प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। जिनका प्लेटलेट्स कम हो रहा है उन्हें सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है।
आरडीपी से मरीजों को बहुत अधिक लाभ नहीं हो रहा है। पर, ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए किट न्यूनतम साढ़े नौ हजार रुपये में मिल रहा है। ऐसे में निम्न आय वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse