टीम एबीएन, चाईबासा। जिले में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान राजेश कुमार को आज रांची स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य इस मौके पर शामिल हुए।
श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव छत्तीसगढ़ के गैरेली भेजा गया। बताते चलें कि गुरुवार को चाईबासा के टोटो में आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार शहीद हो गये थे। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।
जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है। नक्सलियों के बिछाये बारुदी सुरंग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। चाईबासा के टोटों इलाके में सीआरपीएफ 209 बटालियन, जिला बल और झारखंड जगुआर के जवान सर्च अभियान चला रहे थे।
इसी दौरान टोंटोे के सरजोमबुरु और तुम्बाहाका गांव के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार शहीद हो गये। जबकि तीन जवान घायल हो गये। जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse