गिरिडीह : अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी तुरीटोला के समीप देर रात बाईपास जीटी रोड पर अपराधियों ने लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी गोली मार दी है। इस घटना ट्रक चालक घायल हो गया। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए ट्रक चालक को धनबाद रेफर कर दिया गया। 

घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। बताया गया की ट्रक (आरजे 09 जी बी 1106) की टेलर ट्रक कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी ट्रक चालक को गोली मारी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse